Farhan Akhtar: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ पर पिता जावेद अख्तर ने लुटाई तारीफें – बोले, ‘आमतौर पर आलोचना करता हूं, पर इस बार नहीं’

2 Min Read

Farhan Akhtar:

मुंबई, एजेंसियां। फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म 1962 के रेजांग ला युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की सच्ची कहानी दिखाई गई है। हाल ही में फिल्म का भव्य एल्बम लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर भी मौजूद थे। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे यह स्वीकार करना पड़ेगा कि यह फिल्म उन्होंने बहुत ही अच्छी बनाई है।”

जावेद अख्तर ने आगे कहा:

जावेद अख्तर ने आगे कहा कि वे आमतौर पर आलोचक रहते हैं और उनके सुझावों से फरहान और निर्माता रितेश सिधवानी कई बार असहमत रहते हैं, लेकिन इस बार उन्हें मानना पड़ा कि फिल्म कमाल की बनी है। उन्होंने फरहान और रितेश दोनों को इसके लिए बधाई दी।

फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया:

फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है और यह 21 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अभिनेत्री राशि खन्ना एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह किरदार निभाना उनके लिए भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण अनुभव था। राशि ने फरहान अख्तर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह रोल संभव नहीं था।‘120 बहादुर’ देशभक्ति, त्याग और सैनिकों की बहादुरी की कहानी को बड़े परदे पर जीवंत करने वाली एक भावनात्मक फिल्म बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Salman Khan: पान मसाला विज्ञापन पर फंसे सलमान खान, कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने जारी किया नोटिस


Share This Article