Hindi films box office 2026: धुरंधर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ₹831.40 करोड़ कमाएपुष्पा के ₹821 करोड़ को पीछे छोड़ा

2 Min Read

Hindi films box office 2026

मुंबई, एजेंसियां। फिल्म धुरंधर रिलीज के 32वें दिन भारत में सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 831.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। 6 जनवरी को धुरंधर ने भारत में 5.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म वर्ल्डवाइड 1253.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा-2 ने हिंदी भाषा में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 821 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

भारत में धुरंधर का कलेक्शन

पहला हफ्ता- 218.00 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता- 261.50 करोड़ रुपए
तीसरा हफ्ता- 189.30 करोड़ रुपए
चौथा हफ्ता- 115.70 करोड़ रुपए
पांचवां हफ्ता- 35.80 करोड़ रुपए
32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए
33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए
भारत में कुल नेट कलेक्शन- 831.40 करोड़ रुपए

भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनी

जियो स्टूडियो की तरफ से फिल्म की इस उपलब्धि पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा गया- ‘थैंक्यू इंडिया। आपने धुरंधर को नंबर 1 फिल्म का ताज पहनाया है। धुरंधर भारत की अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।

लोगों ने फिल्म को हाथो हाथ लिया

पिछले एक महीने से धुरंधर के लगातार बढ़िया प्रदर्शन पर ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने कहा- ‘लोगों को ये फिल्म पसंद आई है, ऐसे में कोई रिकॉर्ड नहीं बचता है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में जो भी ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं, वो लोगों की पसंद की वजह से ही बनी और रिकॉर्ड तो टूटने के लिए ही बनाए जाते हैं। आज के लोगों को जैसी फिल्में चाहिए, मेकर्स ने वैसी ही फिल्म परोसकर दी है। लोगों ने इस फिल्म को हाथों-हाथ लिया है।’

Share This Article