B Praak family celebration
मुंबई, एजेंसियां। मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बी प्राक के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। बी प्राक ने शुक्रवार को अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की कि उनके घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। सिंगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उनके बेटे का जन्म 1 दिसंबर 2025 को हुआ है। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बच्चन ने अपने नवजात बेटे का नाम ‘द्विज बच्चन’ रखा है। इस नाम का अर्थ “दोबारा जन्म” होता है, जो जिंदगी में नई शुरुआत और ईश्वर की कृपा का प्रतीक माना जाता है।
बी प्राक ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
बी प्राक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह खुशियां उन्हें भगवान के आशीर्वाद से मिली हैं। बेटे के जन्म की खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्रिटीज़ की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। एक्ट्रेस नेहा मलिक ने कमेंट करते हुए लिखा, “वाह! आप दोनों को ढेर सारी बधाई, यह सच में कान्हा का आशीर्वाद है।” वहीं पंजाबी सिंगर हार्डी संधू की पत्नी जेनिथ सिद्धू और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी बी प्राक और मीरा को शुभकामनाएं दीं।
बी प्राक और मीरा बच्चन की शादी साल 2019 में हुई थी। कपल का पहला बेटा आदाब 2020 में पैदा हुआ था। हालांकि, साल 2022 में उनके जीवन में एक गहरा दुख भी आया, जब उनका दूसरा बच्चा जन्म के समय ही दुनिया छोड़ गया। ऐसे में ‘द्विज’ का जन्म उनके लिए भावनात्मक रूप से भी बेहद खास माना जा रहा है।
बी प्राक का असली नाम?
बी प्राक, जिनका असली नाम प्रतीक बच्चन है, पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में शुमार हैं। उन्होंने “मन भर्र्या”, “राता लम्बियां”, “फिलहाल” और “बेशर्म रंग” जैसे कई सुपरहिट गानों से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। बेटे के जन्म से बी प्राक और उनके परिवार में खुशी का माहौल है और फैंस भी उनके सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं।







