Allu Arjun as Lord Kartikeya: ‘पुष्पा 2’ के बाद अल्लू अर्जुन भगवान कार्तिकेय के रूप में आएंगे नजर

2 Min Read

Allu Arjun as Lord Kartikeya

चेन्नई, एजेंसियां।पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंडस्ट्री में चल रही मजबूत चर्चा के अनुसार, अल्लू अर्जुन मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अपनी चौथी फिल्म करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक भव्य माइथोलॉजिकल एपिक होगी, जिसमें अल्लू अर्जुन के भगवान कार्तिकेय का किरदार निभाने की संभावना जताई जा रही है। इस खबर ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

1000 करोड़ रुपये का मेगा बजट

बताया जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का बजट 1000 करोड़ रुपये से अधिक होगा, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल कर देगा। मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर पैन-इंडिया ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर प्रस्तुत करने की योजना बना रहे हैं। दमदार कहानी, भव्य सेट्स, हाई-एंड वीएफएक्स और अत्याधुनिक तकनीक के जरिए माइथोलॉजी जॉनर को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी है।

अल्लू अर्जुन–त्रिविक्रम की हिट जोड़ी

अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की जोड़ी का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों इससे पहले कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार हुई थी। ऐसे में इस जोड़ी की अगली फिल्म से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

कब होगा आधिकारिक ऐलान

सूत्रों के मुताबिक, इस मेगा माइथोलॉजिकल फिल्म का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा। वहीं, फिल्म की शूटिंग फरवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नए बेंचमार्क सेट करेगी और अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

Share This Article