Drishyam 3: ‘दृश्यम 3 से अक्षय खन्ना के एग्ज़िट से बवाल, प्रोड्यूसर बोले–’ मुझे नुकसान उठाना पड़ेगा’

2 Min Read

Drishyam 3

मुंबई,एजेंसियां। फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। अभिनेता अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर अब इसके प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अक्षय खन्ना के सिर पर हालिया सफलता चढ़ गई है और उनका व्यवहार सेट पर प्रोफेशनल नहीं रहा, जिसकी वजह से उन्हें फिल्म से बाहर किया गया।

प्रोड्यूसर ने क्या कहा ?

प्रोड्यूसर ने बताया कि अक्षय खन्ना के साथ फिल्म के लिए ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका था और फीस को लेकर भी सहमति बन गई थी। यहां तक कि उन्हें एडवांस पेमेंट भी दी गई थी। पाठक के मुताबिक, अक्षय ने फिल्म में विग पहनने की ज़िद की थी, जिसे निर्देशक अभिषेक पाठक ने सीक्वल की कंटीन्यूटी बिगड़ने का हवाला देकर पहले खारिज कर दिया था। हालांकि बाद में इस पर फिर से बातचीत के लिए निर्माता तैयार थे, लेकिन तभी अक्षय ने अचानक फिल्म छोड़ने का फैसला सुना दिया।

कुमार मंगत पाठक ने कहा

कुमार मंगत पाठक ने कहा कि अक्षय खन्ना का व्यवहार पहले भी विवादों में रहा है। उन्होंने दावा किया कि ‘सेक्शन 375’ और ‘दृश्यम 2’ के दौरान भी सेट पर उनकी एनर्जी “टॉक्सिक” थी। निर्माता का कहना है कि ‘दृश्यम 2’ और हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खुद को सुपरस्टार मानने लगे हैं, जबकि ये फिल्में मल्टी-स्टारर थीं और उनकी सफलता के पीछे कई फैक्टर थे।

पाठक ने यह भी साफ किया कि अक्षय के बाहर होने से फ्रेंचाइज़ी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनकी जगह अब जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया है, जिन्हें उन्होंने न सिर्फ बेहतर अभिनेता बल्कि बेहतर इंसान भी बताया।

अंत में प्रोड्यूसर ने कहा कि अक्षय खन्ना के अचानक फिल्म छोड़ने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है और वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। अक्षय को नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

Share This Article