Akshay Kumar birthday: अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले “मैं कुछ नहीं हूं आपके बिना”

2 Min Read

Akshay Kumar birthday:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज (9 सितंबर) अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने अब तक के सफर को याद किया। अक्षय ने लिखा, “58 साल का जीवन, 34 साल का करियर और 150 से ज्यादा फिल्में… ये सफर मैंने अकेले तय नहीं किया। मेरा जन्मदिन उन सबके नाम है, जो आज भी मुझ पर विश्वास करते हैं। जय महाकाल।” उनके इस पोस्ट में एक कोलाज शामिल है, जिसमें उनकी फिल्मों के पोस्टर्स और किरदारों की झलकियां नजर आती हैं।

Akshay Kumar birthday: फैन्स और सेलेब्स:

अक्षय के इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। अभिनेता और उनके करीबी दोस्त रितेश देशमुख ने भी खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें अपना “क्राइम पार्टनर” बताते हुए लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे सबसे प्यारे दोस्त, भाई और क्राइम पार्टनर को। हमने साथ में कई यादगार पल बिताए हैं, अब आगे और भी पागलपन भरे सफर के लिए तैयार रहो।”

Akshay Kumar birthday: अक्षय कुमार ने अपने करियर:

अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और देशभक्ति पर आधारित 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव रूप से काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Arijit Singh: लंदन कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह का शो बीच में रुका, ‘सैयारा’ अधूरा रह गया


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं