Ananya Panday
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के उभरते अभिनेता और ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर परिवार और दोस्तों की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। सबसे पहले उनकी को-एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, वहीं अब बहन और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी एक भावुक पोस्ट साझा किया है।
अनन्या पांडे ने शेयर किया वीडियो
अनन्या पांडे ने भाई अहान के साथ बचपन की एक थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए अपने जज्बात जाहिर किए। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी जिंदगी। मैं बता नहीं सकती कि मैं तुम पर कितना गर्व महसूस करती हूं।” अनन्या का यह पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल और प्यार भरे इमोजी की बाढ़ ला दी।
मां डीन पांडे ने बेटे को खास अंदाज में विश किया
इस मौके पर अहान की मां डीन पांडे ने भी बेटे को खास अंदाज में विश किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अहान के बचपन से लेकर अब तक की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। डीन पांडे ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए लिखा कि अहान बचपन से ही अलग और खास रहा है और उसे हमेशा खुद जैसा बने रहना चाहिए। मां के इस भावुक संदेश ने फैंस को भी भावुक कर दिया।
अहान के जन्मदिन पर उनकी चाची और अनन्या की मां भावना पांडे समेत कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दीं। अभिनेता बॉबी देओल सहित कई सितारों ने दिल वाले इमोजी के जरिए अहान को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, ‘सैयारा’ में अहान की को-स्टार अनीत पड्डा का जन्मदिन संदेश भी चर्चा में रहा। उन्होंने अहान के व्यक्तित्व और सोच की सराहना करते हुए एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अहान को ऐसा इंसान बताया जो छोटी-छोटी बातों में भी खूबसूरती ढूंढ लेता है।






