Manchester Test:
मैनेचेस्टर, एजेंसियां। मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच गया हैं। टीम ने शुक्रवार को स्टंप्स तक 544/7 का स्कोर बना लिया है। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की बढ़त 186 रन की हो गई हैं।
ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में जो रूट ने शतक लगाया। उन्होंने ओली पोप और बेन स्टोक्स के साथ शतकीय साझेदारी की। पोप और कप्तान स्टोक्स ने भी अर्धशतक लगाए। स्टोक्स 77 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं, उनके साथ लियाम डॉसन 21 रन पर खेल रहे हैं। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए।
रूट का शतक, पोप-स्टोक्स की हाफ सेंचुरीः
इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर 225/2 से आगे खेलना शुरू किया। ओली पोप और जो रूट ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और पहले सेशन में भारत को विकेट नहीं दिया। जब वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को 71 रन पर कैच आउट कराया, तब तक रूट के साथ मिलकर पोप ने 144 रन जोड़ लिए थे।
पोप के आउट होने के बाद जो रूट ने चौका लगाकर अपने करियर का 38वां शतक लगा दिया। उन्होंने 150 रन की पारी खेली। उनके साथ कप्तान बेन स्टोक्स ने मिलकर शतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 142 रन जोड़े। बेन स्टोक्स 66 रन के स्कोर पर क्रैम्प के चलते रिटायर हर्ट हो गए।
इसे भी पढ़ें