रांची : झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार चतरा पुलिस ने करीब आधा दर्जन नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सली भी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार चतरा जिले के लावालोंग थाना क्षेत्र पलामू जिले से सटे सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबल सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान सोमवार सुबह नौ बजे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस फायरिंग शुरु की।
दोनों तरफ से लगातार घंटों फायरिंग होती रही जिसमें कई नक्सलियों को गोली लगी वहीं पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गए। इलाके में पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है। वहीं मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में 25 लाख के ईनामी नक्सली गौतम पासवान के मारे जाने की सूचना है वहीं छह नक्सलियों के द्वारिका की ओर भागने की सूचना है।