Wednesday, October 1, 2025

झारखंड में कर्मचारी हड़ताल पर, 30 सर्टिफिकेट लंबित, छात्र परेशान [Employees on strike in Jharkhand, 30 certificates pending, students upset]

- Advertisement -

रांची। झारखंड के प्रखंड, अंचल, और जिला मुख्यालयों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसमें समाहरणालय के करीब 5000 कर्मी पिछले 14 दिनों से शामिल हैं।

इस हड़ताल के कारण जाति, आय, और आवासीय प्रमाणपत्रों का काम बंद है। जिससे छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं के फॉर्म भरने में दिक्कतें आ रही हैं।

यदि समय पर सर्टिफिकेट नहीं मिले, तो कई प्रतिभागी जेटेट और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं के फॉर्म भरने से वंचित रह सकते हैं। हड़ताल के कारण 30,000 से अधिक सर्टिफिकेट का काम रुका हुआ है।

छठे वेतनमान के लिए कर रहे आंदोलन

समाहरणालय के कर्मियों का कहना है कि छठे वेतन आयोग की अनुशंसा 2006 में की गई थी, जिसे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, और हिमाचल प्रदेश ने 2012 और 2013 में लागू कर दिया।

झारखंड में इसके लिए 2014 में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी, लेकिन आज तक यह अनुशंसा लागू नहीं हुई है। इसे लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।

पोल खोल अभियान चलायेंगे

झारखंड अनुसचिवीय संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन ने मीडिया से कहा कि यदि सोमवार तक वार्ता नहीं हुई, तो वे पोल खोल अभियान चलाएंगे।

इस हड़ताल में चतुर्थवर्गीय और कांट्रैक्ट कर्मचारी भी शामिल होंगे। महासंघ के महासचिव बीरेन्द्र कुमार यादव, मो. मोजाहिदुल इस्लाम, भुवनेश्वर कुमार और अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे।

झारखंड शिक्षा कर्मचारी पदाधिकारी संघर्ष समिति ने भी समाहरणालय कर्मियों की मांगों का समर्थन किया है। समिति के चितरंजन कुमार ने सरकार से कर्मचारियों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

5000 मनरेगाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Maa Siddhidatri: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा जानिए विधि, मंत्र एवं प्रसाद

Maa Siddhidatri: नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं। यह मां दुर्गा का नौंवा रूप हैं। कमल...

Mahakali: अक्षय खन्ना का दमदार फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे असुरों के गुरु का किरदार

Mahakali: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रशांत वर्मा की आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में अक्षय...

Navratri special: घर पर बनाएं नवरात्रि स्पेशल स्वादिष्ट आटे का हलवा

Navratri special: रांची। नवरात्रि व्रत के दौरान भक्तजन विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर घर पर आसानी से बन सकने...

Mumbai-Delhi Indigo flight: मुंबई-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Mumbai-Delhi Indigo flight: नई दिल्ली, एजेंसियां। मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम की धमकी मिलने से दिल्ली...

WhatsApp: WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, बना नंबर वन

WhatsApp: मुंबई, एजेंसियां। Arattai App: भारत की टेक कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन की मैसेजिंग ऐप Arattai इन दिनों धूम मचा रही है। कुछ दिन पहले...

UPSC Recruitment 2025: 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, जल्दी करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम विंडो खोल रखी है, जो...

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Vijay Kumar Malhotra RIP: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94...

Bihar releases final SIR list: बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, पहले ड्राफ्ट में 65 लाख लोगों के...

Bihar releases final SIR list: पटना, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories