चेन्नई, एजेंसियां। चेन्नई एयरपोर्ट पर अचानक तब अफरा-तफरी मच गई, जब दुबई जा रहे विमान से काला धुआं निकलने लगा।
इस घटना से फ्लाइट में सवार यात्री भयभीत हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर विमानन कंपनी ने फ्लाइट की सुरक्षा जांच की।
चेन्नई से दुबई जा रहा था विमानः
दरअसल मंगलवार की देर रात चेन्नई हवाई अड्डे से 280 यात्रियों को लेकर दुबई जा रहे विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले खराबी आ गई।
विमान के पंख वाले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी विमान चालक दल ने रात के करीब 9:15 बजे हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी।
देरी के कारण यात्री हुए चिंतित
घटना की जानकारी एयरपोर्ट और विमानन कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों को दी गई। जिसके बाद संबंधित पदाधिकारियों ने विमान का निरीक्षण किया।
लगभग 10 मिनट के बाद विमान से धुआं निकलना बंद हो गया। इस दौरान एहतियातन दमकल वाहनों को मौके पर तैनात किया गया था।
विमान से धुआं निकलने के कारण उड़ान के समय में देरी हुई, जो यात्रियों की परेशानी का कारण बनी। घटना के कारण को लेकर भी अधिकारियों के ओर से अबतक कोई जानकारी नहीं मिली है।
इसे भी पढ़ें
रांची-पटना फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री परेशान