Wednesday, July 30, 2025

झारखंड में दूसरे फेज के लिए तीन सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू, दो पर त्रिकोणीय और एक पर आमने-सामने का मुकाबला

रांची। झारखंड में तीन लोकसभा सीटों हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ चुनावी प्रक्रिया का आगाज हो गया है।

यहां 3 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 6 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

इन सीटों पर 20 मई को वोट डाले जाएंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी इसी कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।

देश में लोकसभा के पांचवें और झारखंड में दूसरे चरण की इन तीन सीटों पर कुल 58 लाख 22 हजार 839 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे।

फिलहाल ये तीनों सीटें भाजपा के कब्जे में हैं, लेकिन इनमें से दो सांसदों हजारीबाग के जयंत सिन्हा और चतरा के सुनील सिंह की जगह पार्टी ने नए चेहरों को उतारा है।

इस फेज में कोडरमा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआईएमएल के प्रत्याशी और बगोदर इलाके के विधायक विनोद सिंह के बीच मुकाबला संभावित है।

हालांकि यहां पूर्व विधायक झामुमो नेता प्रो. जयप्रकाश वर्मा के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में आने से त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन सकती है।

हजारीबाग सीट पर दो विधायकों भाजपा के मनीष जायसवाल और जयप्रकाश भाई पटेल के आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है।

चतरा सीट पर भाजपा के कालीचरण सिंह, इंडिया गठबंधन की ओर से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कांग्रेस के केएन त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरने जा रहे राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

इसे भी पढ़ें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दर्ज की दूसरी जीत

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

AG Co-operative: CID ने शुरू की एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी जमीन घोटाले की जांच

AG Co-operative: रांची। झारखंड सीआइडी ने एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू में जमीन घोटाला और धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज...

Gambhir: भारत के हेड कोच और क्यूरेटर के बीच बहस, ओवल की पिच को लेकर खुश नहीं हैं गंभीर

Gambhir: इंग्लैंड से 5वां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन, एजेंसियां। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को द ओवल क्रिकेट स्टेडियम...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद में, डीसी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

Draupadi Murmu: धनबाद। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही...

Rape Case revealed: 14 साल की बच्ची बनी मां, तो दुष्कर्म का हुआ खुलासा

Rape Case revealed: रांची। राजधानी रांची में एक सनसनीखेज दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है। एक 14 साल की बच्ची जब मां बनी, तब...

Dhanbad traffic: 1 अगस्त को बदला रहेगा धनबाद का ट्रैफिक

Dhanbad traffic: धनबाद। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर 1 अगस्त का धनबाद शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। ट्रैफिक में ये बदलाव रहेंगेःबरटांड़ बस स्टैंड...

Smriti Irani: जब ‘तुलसी’ बनीं स्मृति ईरानी – शोभा कपूर की नजर से बदला टीवी का इतिहास

Smriti Irani: मुंबई, एजेंसियां। एकता ने बताया कि स्मृति को इस शो में कास्ट करने का श्रेय उनकी मां शोभा कपूर को जाता है।...

Raid on illegal liquor: गिरिडीह में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raid on illegal liquor: गिरिडीह। जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों...

Share Market : लार्सन एंड टुब्रो की मजबूत कमाई से शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty हरे निशान...

Share Market: मुंबई, एजेंसियां। बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हुई। BSE Sensex और Nse Nifty दोनों ही हरे निशान पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories