Tuesday, October 21, 2025

झारखंड में चंपई सोरेन सरकार में शामिल हुए आठ नए मंत्री, हेमंत के भाई बसंत ने भी ली शपथ, दो को छोड़ सभी पुराने चेहरे, कांग्रेस का असंतोष उभरा

- Advertisement -

रांची, 16 फरवरी। झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली नई सरकार के कैबिनेट का विस्तार किया गया है।

शुक्रवार को शाम साढ़े चार से पांच बजे के बीच राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन और चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ को छोड़ सभी पुराने चेहरे हैं।

इसके साथ ही चंपई सोरेन सरकार में मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है।

शपथ लेने वालों में कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता एवं बादल और झामुमो के मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, दीपक बिरुआ, मो. हफीजुल हसन और बेबी देवी शामिल हैं।

इसके पहले बीते 3 फरवरी को सीएम चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

पूर्व के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल रहीं जोबा मांझी को इस बार जगह नहीं मिल पाई है।

इस बार कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के चेहरे में बदलाव की चर्चा थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने पुराने चेहरों को ही रिपीट किया है। हालांकि इससे पार्टी के बाकी विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है।

शुक्रवार को कांग्रेस के दस नाराज विधायकों ने सर्किट हाउस में बैठक कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। वे पार्टी के तीनों पुराने मंत्रियों को हटाने की मांग कर रहे थे।

उन्होंने मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मनाकर समारोह में आने को राजी कराया।

उन्हें कहा गया है कि उनकी मुलाकात कांग्रेस आलाकमान से कराई जाएगी। नाराज विधायकों में अंबा प्रसाद, इरफान अंसारी, रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, अनूप सिंह समेत अन्य शामिल हैं।

झारखंड में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। आज के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है। यानी 12वें मंत्री का बर्थ खाली रखा गया है। हेमंत सोरेन की सरकार में भी 11 मंत्री ही थे।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली जायेंगे कांग्रेस के नाराज विधायक

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories