Preliminary exam admit card:
पटना,एजेंसियां। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज, 6 सितंबर 2025 को जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी।
Preliminary exam admit card: परीक्षा केंद्र और प्रवेश प्रक्रिया
• परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
• उम्मीदवारों को अधिकतम 11:00 बजे तक प्रवेश लेना अनिवार्य है; 11 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
• परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी और जैमर की सुविधा उपलब्ध होगी।
• लगभग 4.7 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, जो 37 जिलों के 912 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Preliminary exam admit card: केंद्र निर्धारण
• परीक्षा केंद्रों का चयन सॉफ्टवेयर के जरिए किया गया है।
• महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर अपने गृह जिले के नजदीकी केंद्र दिया जाएगा। लगभग 90% महिला उम्मीदवारों को इसी तरह केंद्र आवंटित किया गया।
Preliminary exam admit card: शिकायत प्रक्रिया
• आयोग ने परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नया नियम लागू किया है।
• किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में 48 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
• शिकायत के लिए नोटरी से शपथ पत्र अनिवार्य है।
Preliminary exam admit card: साथ क्या लाना होगा
• उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति साथ लेनी होगी।
• एडमिट कार्ड में रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।
• 11 सितंबर से उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पता देख सकेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
- लॉगिन करने के बाद My Account सेक्शन में जाएं।
- संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें और Admit Card > View/Download विकल्प चुनें।
- डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का जिला उल्लेखित होगा।
इसे भी पढ़ें
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
