10th-12th admit cards released
भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए हैं। छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।
13 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
एमपी बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। वहीं, नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके संबंधित स्कूलों में 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, विषय, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत अपने स्कूल या संबंधित बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।







