Exam tips: परीक्षा के अंतिम समय में क्या करें क्या न करें?

1 Min Read

Exam tips

रांची। बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही विद्यार्थीयों में घबराहट होना स्वाभाविक है। कमरे में बिखरी किताबें, नोट्स और गाइड देखकर अक्सर यह समझ नहीं आता कि आखिरी समय में किस विषय से शुरुआत करें। एक-दो दिन में पूरा सिलेबस पढ़ पाना संभव नहीं होता, लेकिन सही रणनीति अपनाकर बचे हुए समय का पूरा उपयोग जरूर किया जा सकता है।

आइए कुछ ऐसे टिप्स बताते है जो परीक्षा की तैयारी के आखिरी समय में आपकी मदद करेंगे:

क्या करें ?
शॉर्ट नोट्स में रिवीजन के लिए केवल महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दें।
पिछले वर्षों के मॉक टेस्ट हल करें
पर्याप्त नींद और आराम करें
पॉजिटिव सोचे, आत्मविश्वास बनाए रखें और खुद को शांत रखें।
परीक्षा सामग्री की तैयारी कर ले
स्वस्थ आहार ले

क्या न करें ?
नया टॉपिक न पढ़ें
तनाव या घबराहट न पालें
पूरी रात न जागें
सोशल मीडिया से दूर रहें
ज्यादा खाना न खाएं

अंतिम समय की तैयारी के लिए सुझाव

कठिन विषयों को सुबह और हल्के विषयों को शाम को पढ़ें। रिवीजन करते समय महत्वपूर्ण सूत्रों और परिभाषाओं को लिखकर अभ्यास करें, यह लंबे समय तक याद रहता है।

Share This Article
Exit mobile version