ICSE Board Exam 2026:
नई दिल्ली, एजेंसियां। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। इस बार दोनों परीक्षाएं फरवरी से शुरू होकर मार्च-अप्रैल 2026 तक चलेंगी। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर पूरी डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं:
CISCE द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ICSE 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 30 मार्च 2026 तक चलेगी, जबकि ISC 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षाएं पिछले सालों की तुलना में पहले शुरू हो रही हैं, जिससे उम्मीद है कि परिणाम भी समय पर घोषित किए जाएंगे।
लाखों छात्र होंगे शामिल:
इस साल करीब 2.6 लाख छात्र ICSE (10वीं) और 1.5 लाख छात्र ISC (12वीं) परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि छात्र परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड और विषयवार टाइमटेबल की जांच कर लें ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
छात्रों को तैयारी में मिलेगी मदद:
डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों को अब अपनी तैयारी की रणनीति तय करने में आसानी होग। कई छात्र और अभिभावक लंबे समय से इस शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे ताकि वे अपने अध्ययन कार्यक्रम को अंतिम रूप दे सकें। अब छात्र विषयवार टाइमटेबल बनाकर रिवीजन पर अधिक फोकस कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
• होमपेज पर ‘ICSE 10th Time Table 2026’ या ‘ISC 12th Time Table 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
• लिंक खुलते ही PDF फाइल में पूरी डेटशीट दिखाई देगी.
• इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
CISCE ने छात्रों से अपील की है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।








