Haryana TET Result 2025:
चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2024) का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या bsehresult.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवारों को लॉगिन के लिए अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
कुल 3.31 लाख उम्मीदवार शामिल:
इस बार एचटीईटी परीक्षा में कुल 3.31 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से केवल 47 हजार ही पास हुए हैं। यानी लगभग 14 फीसदी परीक्षार्थी ही सफल रहे। लेवल-1 (PRT) में 16.2%, लेवल-2 (TGT) में 16.4% और लेवल-3 (PGT) में 9.6% उम्मीदवार पास हुए हैं।
यह परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को राज्यभर के 673 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद अब सफल अभ्यर्थी प्राथमिक, प्रशिक्षित स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षक पदों की भर्ती के लिए पात्र होंगे। रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर जाएं, “HTET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर दर्ज करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
