GATE 2026 application: GATE 2026 आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरें

3 Min Read

GATE 2026 application:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने GATE 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के 6 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर थी। जो उम्मीदवार इस समय तक आवेदन नहीं कर पाए, वे लेट फीस के साथ 9 अक्टूबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

लेट फीस और शुल्क विवरण

लेट फीस के साथ आवेदन करने की सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए भी है जिन्होंने समय पर आवेदन नहीं किया। महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लेट फीस ₹1,500 प्रति पेपर और अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹2,500 प्रति पेपर निर्धारित की गई है। पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

परीक्षा और समय सारिणी

GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी — पूर्वाह्न सत्र सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे और अपराह्न सत्र दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे। प्रवेश पत्र 2 जनवरी 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि स्कोर कार्ड 27 मार्च से 31 मई 2026 तक फ्री में उपलब्ध होंगे।

नया सेक्शनल पेपर

इस बार GATE 2026 में एनर्जी साइंस (Energy Science) का नया सेक्शनल पेपर जोड़ा गया है। यह विषय इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) कैटेगरी में शामिल है। उम्मीदवार अब XE विषय के अंतर्गत 8 सेक्शन में से किसी भी दो सेक्शन का चुनाव कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप

• वेबसाइट पर जाएं और नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।

• लॉगिन आईडी और पासवर्ड से फॉर्म खोलें।

• व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा केंद्र भरें।

• पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।

• आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

IIT गुवाहाटी ने यह तिथि बढ़ाकर उन उम्मीदवारों को राहत दी है, जो समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।

इसे भी पढ़ें

CBSE exam dates 2026: CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं के छात्र 2 बार परीक्षा दे सकेंगे, दूसरा एग्जाम 15 मई से 1 जून तक


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं