CTET exam date: CBSE ने घोषित की 21वीं CTET परीक्षा की तारीख, 8 फरवरी 2026 को होगी परीक्षा

2 Min Read

CTET exam date:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 21वीं सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 (रविवार) को देशभर के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और आगामी अपडेट के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in
पर जा सकते हैं।

परीक्षा का प्रारूप

CTET परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी – पेपर-1 और पेपर-2। परीक्षा 20 भाषाओं में ली जाएगी। CBSE हर वर्ष CTET दो सत्रों जुलाई और दिसंबर में आयोजित करता है, लेकिन इस वर्ष जुलाई सत्र का नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका। अब फरवरी 2026 में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

• पेपर-1 : कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पात्रता।

• पेपर-2 : कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पात्रता।

सफल उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS), और आर्मी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता मानदंड

पेपर-1 (प्राथमिक शिक्षक) के लिए अभ्यर्थी को 12वीं में कम से कम 50% अंक के साथ निम्न में से कोई एक योग्यता आवश्यक है –

• 2 साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन, या

• 4 साल का B.El.Ed, या

• 2 साल का डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन)।

• पेपर-2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) के लिए उम्मीदवारों को निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए —

• ग्रेजुएशन के साथ D.El.Ed, या

• ग्रेजुएशन में 50% अंक और B.Ed, या

• 12वीं में 50% अंक और 4 साल का B.El.Ed या B.A/B.Sc.Ed, या

• ग्रेजुएशन में 50% अंक और B.Ed (स्पेशल एजुकेशन)।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

इसे भी पढ़ें

UGC NET 2025 Exam Dates Announced: परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक, आवेदन शुरू


Share This Article