JSSC Excise Constable exam date: तीन साल बाद JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा की तारीख तय, जानें किस दिन होगा एग्जाम

2 Min Read

JSSC Excise Constable exam date

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तीन वर्षों से अधिक समय से लंबित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने घोषणा की है कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि तय होते ही राज्यभर के अभ्यर्थियों में राहत और उत्साह का माहौल है।

कुल 583 पदों पर नियुक्ति

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 583 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इससे पहले आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी सफल हुए थे, जो अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। लंबे समय से परीक्षा की मांग कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।

PET के दौरान 12 अभ्यर्थियों की मौत से विवाद

गौरतलब है कि PET के दौरान अव्यवस्था, भीषण गर्मी और चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण करीब 12 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी, जिससे भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई थी और इसमें देरी हुई। इस घटना के बाद राज्यभर में आक्रोश भी देखने को मिला था।

आयोग की ओर से जल्द एडमिट कार्ड जारी करने के निर्देश

अब लिखित परीक्षा की तारीख तय होने के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि परीक्षा पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराई जाएगी। आयोग की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्रों की सूची और दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Share This Article