EducationJSSC PET Result 2025: JSS ने जारी किया PET रिजल्ट, 1.48 लाख उम्मीदवार हुए क्वालिफाई

JSSC PET Result 2025: JSS ने जारी किया PET रिजल्ट, 1.48 लाख उम्मीदवार हुए क्वालिफाई

JSSC PET Result 2025:

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार कुल 1,48,054 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं, जबकि 84 उम्मीदवारों का परिणाम तकनीकी कारणों से रोक दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आयोग ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण यानी लिखित परीक्षा अगले 90 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। इस आधार पर परीक्षा मार्च 2025 तक होने की संभावना है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 12 दिसंबर के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया

उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। कुल 583 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन लिए गए थे। PET परीक्षा 20 अगस्त से 20 सितंबर 2024 के बीच आयोजित की गई। इस परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थियों के बेहोश होने और कुछ की मौत होने के बाद सरकार ने दौड़ की दूरी और समय सीमा में बदलाव किए थे।

PET के लिए सात चयन बोर्ड बनाए गए थे और इन्हीं बोर्डों की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। कैटेगरी-वाइज रिक्तियों की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए 237, अनुसूचित जनजाति के लिए 148, अनुसूचित जाति के लिए 57, बीसी-1 के लिए 50, बीसी-2 के लिए 32 और ईडब्ल्यूएस के लिए 59 पद निर्धारित किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहला चरण PET है, जो केवल क्वालिफाइंग है और इसके अंक मेरिट में शामिल नहीं होंगे। दूसरा चरण लिखित परीक्षा का होगा, जिसमें केवल PET क्वालिफाई उम्मीदवार शामिल होंगे। अंतिम चरण में लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। लिखित परीक्षा OMR आधारित होगी और दो घंटे की अवधि की होगी।

पेपर 1 में हिंदी के 80 और अंग्रेजी के 40 प्रश्न शामिल होंगे, जिनके लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। पेपर 2 क्षेत्रीय या जनजातीय भाषा का होगा, जिसमें भी 30 प्रतिशत क्वालिफाइंग मार्क्स आवश्यक हैं। पेपर 3 में सामान्य अध्ययन, झारखंड विशेष, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े कुल 120 प्रश्न होंगे। हर सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।

84 अभ्यर्थियों का परिणाम इसलिए रोका गया है क्योंकि उनके बायोमैट्रिक और हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे थे या शारीरिक माप में विसंगति पाई गई थी। आयोग ने कहा है कि जांच पूरी होते ही इन उम्मीदवारों का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली सूचनाओं पर नजर रखें और आगामी लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles