Thursday, July 31, 2025

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत समेत पक्ष विपक्ष के नेताओं ने जताया शोक

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार निधन हो गया। चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 2020 में उन्हें कोरोना हुआ था। इंफेक्शन इतना बढ़ गया था कि उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट करना पड़ा था। उसके बाद से वो बीमार चल रहे थे। वे गिरिडीह के डुमरी से विधायक थे।

14 मार्च को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। घबराहट और बेचैनी के बाद उनको पास के ही एचइसी-पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी सीटी स्कैन सहित सभी प्रकार की जांच हुई , जिसमें लंग्स में माइल्ड इंफेक्शन के संकेत मिले थे। उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया। रात में उन्हें एयर एंबुलेंस से एमजीएम चेन्नई शिफ्ट कर दिया गया था। 14 मार्च को अस्पताल में जगरनाथ महतो का हालचाल लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे थे।

हेमंत सोरेन ने ट्विट कर शोक जताया

उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

बाबूलाल मरांडी ने भी शोक जताया

उनके निधन पर भाजपा के विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनीतिक भिन्नता के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं।

दो दिनों का होगा राजकीय शोक

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सम्मान में दो दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा। झारखंड में छह  से सात अप्रैल तक राजकीय शोक होगा। इस दौरान सभी भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह नहीं होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि छह अप्रैल को राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। मंत्री मंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से यह अधिसूचना ज्वाइंट सेक्रेटरी अखिलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। वहीं गुरूवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गयी है।

किसान परिवार में जन्मे थे जगरनाथ महतो

एक किसान परिवार में जगरनाथ महतो का जन्म वर्ष 1967 में हुआ था। उन्होंने जवाहर नेहरू हाई स्कूल बोकारो से 1995 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। जब वे झारखंड के शिक्षा मंत्री बने तो आलोचकों ने कहा था कि झारखंड के शिक्षा मंत्री केवल दसवीं पास हैं। तब अपने आलोचकों के मुंह में ताला जड़ने के लिए उन्होंने इंटर में एडमिशन लिया था।

लगातार चौथी दफा जीते थे

डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी उन्होंने जीत हासिल की थी। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रदीप साहू को 34,288 मतों से हराया था। वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जगरनाथ महतो डुमरी से जीते थे। उन्हें कुल 77984 वोट मिले थे। तब उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के लालचंद महतो को 32481 मतों से हराया था। गौरतलब है कि  2009 में और 2005 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने  झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर ही जीत दर्ज की थी।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Shama Parveen arrested: झारखंड की शमा परवीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से चला रही थी अल कायदा का नेटवर्क

Shama Parveen arrested: गांधीनगर, एजेंसियां। गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के कोडरमा की रहने वाली 30 वर्षीय शमा परवीन को बेंगलुरु...

WCL semi-final: भारत ने पाकिस्तान से WCL सेमीफाइनल खेलने से इनकार किया, स्पॉन्सर कंपनी हटी

WCL semi-final: लंदन, एजेंसियां। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत-पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच नहीं होगा। यह मुकाबला 31 जुलाई को बर्मिंघम में...

Health tips: 5 तेल जो खाने में इस्तेमाल करें, सेहत रहेगी तंदुरुस्त

Health tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज के समय में सेहतमंद खाना बनाने के लिए सही तेल का चुनाव बहुत जरूरी है। कई बार यह सलाह...

India-Pakistan clash: ओलंपिक 2028 में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत होगी नामुमकिन, ICC के नए नियम ने बदला खेल का नक्शा

India-Pakistan clash: नई दिल्ली, एजेंसियां। ओलंपिक्स 2028 में क्रिकेट का आयोजन होगा, लेकिन इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मैच नहीं होगा।...

Sports News: ओवल टेस्ट में अर्शदीप डेब्यू करेंगे, आकाश की वापसी या कुलदीप को मौका

Sports News: लंदन, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी-2025 आखिरी पड़ाव पर है। 31 जुलाई से 5 मैचों की इस...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की याचिका खारिज की, लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई से किया...

Supreme Court: पटना, एजेंसियां। राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने...

DGCA audit: DGCA ऑडिट में एअर इंडिया से जुड़ी 100 गड़बड़ियां मिलीं, 7 बेहद गंभीरएयरलाइन बोली- जवाब देंगे

DGCA audit: नई दिल्ली, एजेंसियां। विमानों की सुरक्षा देखने वाली संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया में कई बड़ी...

Air India: एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, DGCA ने जारी किए चार कारण बताओ नोटिस

Air India: नई दिल्ली, एजेंसियां। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया के खिलाफ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories