Tuesday, June 24, 2025

ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर के 24 ठिकानों पर ईडी का छापा

रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार सुबह ईडी की छापेमारी चल रही है। रांची में अशोक नगर, सिरसा, सिवान, जमशेदपुर और दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। एसीबी की टीम ने वर्ष 2019 में जमशेदपुर में वीरेंद्र राम के घर में छापेमारी की थी और इस दौरान उनके आवास से दो करोड़ 45 लाख रुपये बरामद किए गये थे। इसी मामले में ईडी ने चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की है।

कई नामी और बेनामी संपत्ति है चीफ इंजीनियर के नाम

सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम ने पद पर रहते हुए काफी नामी और बेनामी संपत्ति अर्जित की है। जमशेदपुर के शिवगंगा अपार्टमेंट और मानगो के वसुंधरा स्टेट में भी उनका एक-एक फ्लैट है। इसके अलावा जमशेदपुर के ही ग्रीन वाटिका में उनके दो डुप्लेक्स हैं। पटना और दिल्ली में भी उनकी कई बेनामी संपत्तियां हैं।

सरयू राय ने भी किया है ट्वीट

ईडी के छापे के बाबत जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने ट्वीट करके कहा है कि देश के 24 स्थानों पर ईडी का छापा चल रहा है। झारखंड के एक मुख्य अभियंता की कारगुजारियां (जिनके मानगो, जमशेदपुर के बंद घर से चार वर्ष पहले करोड़ों रुपये बरामद हुए थे और जिनकी पत्नी शासन से 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने के आश्वासन पर भाजपा में सक्रिय हुई थीं) छापा के केंद्र में हैं। गौरतलब है कि वीरेंद्र राम जल संसाधन विभाग के इंजीनियर हैं लेकिन राज्य सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल में की है।

जनवरी 2022 में ही राज्य सरकार ने वीरेंद्र राम को अपने कार्यो के अतिरिक्त ग्रामीण कार्य विभाग का भी चीफ इंजीनियर बना दिया। यानि इन्हें ग्रामीण सड़कों के निर्माण की भी जिम्मेदारी दी गयी। ग्रामीण कार्य विभाग में बड़े पैमाने पर इस दौरान सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाले गये और फाइनल भी हुए हैं। वीरेंद्र राम को चीफ इंजीनियर बनाये जाने पर कई सीनियर इंजीनियर नाराज चल रहे थे। उनका कहना था कि वे काफी जूनियर हैं और उन्हें चीफ इंजीनियर का पद दे दिया गया। जबकि,उनसे कई वरीय इंजीनियर पथ निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। राज्य सरकार से भी वे लगातार इसका विरोध जता रहे हैं।

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img