Tuesday, October 21, 2025

DSPMU: डीएसपीएमयू में तालेबंदी, डीएसडब्ल्यू को पैदल कल्याण विभाग ले गये छात्र [DSPMU locked down, students took DSW to welfare department on foot]

- Advertisement -

DSPMU:

रांची। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्र पिछले दो महीने से स्कॉलरशिप की समस्या को लेकर परेशान हैं। बार-बार आवेदन व कॉल करने के बावजूद किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और इसको लेकर डीएसडब्ल्यू डॉ सर्वोत्तम कुमार की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को इस मामले को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने विवि गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और तालेबंदी कर दी।

छात्रों का आरोप है कि डीएसडब्ल्यू को बार-बार कॉल करने के बावजूद वह फोन नहीं उठा रहे थे। पांच घंटे के इंतजार के बाद परेशान होकर छात्रों ने डीएसडब्ल्यू को जबरन पकड़कर विवि से बाहर निकाला और पैदल ही कल्याण विभाग तक ले गये।

DSPMU: कल्याण विभाग में जाकर अधिकारियों को चेताया

डीएसडब्ल्यू के साथ आजसू छात्र संघ व कई छात्रों ने जवाबदेही तय करवाई और कल्याण विभाग की लापरवाही के खिलाफ अधिकारियों को चेताया। इसके साथ ही कहा गया कि अगर जल्द ही छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और भी उग्र होगा। छात्र संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया तो पूरे झारखंड में शिक्षा विभाग और कल्याण विभाग के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन होगा। इस अवसर पर कमलेश महतो, शिवम, राज, वाशिम, दया सहित अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़े

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय किया जाए : शिल्पी नेहा तिर्की

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories