रांची। राजधानी रांची में एक ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार किया गया है। इसे सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस ने नितिन कुमार गुप्ता नाम के युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर और नगद राशि समेत कई अन्य सामान बरामद किये गये। उसके कई साथी घटनास्थल से भागने में सफल रहे।
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह जानकारी रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने दी है।
इसे भी पढ़ें