रांची : डॉ राजेश लाल की पुस्तक जियोग्राफी ऑफ झारखंड का विमोचन गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के वीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर डॉ अजीत सिन्हा ने कहा कि आज विद्यार्थियों के लिए अच्छी पुस्तकों की कमी है।
यह पुस्तक सारगर्भित होने के साथ ही नई शिक्षा नीति की पाठ्य सामग्री के आधार पर है। वहीं पुस्तक के लेखक डॉ राजेश कुमार लाल ने बताया कि झारखंड बने हुए कई वर्ष हो गए। ऐसे में सारगर्भित और उपयोगी पुस्तक की कमी को यह किताब पूरा करेगी।
पुस्तक की समीक्षा करते हुए डॉ आकांक्षा सिंह ने बताया कि यह पुस्तक प्रादेशिक भूगोल पर आधारित है। इसमें झारखंड के भूगोल को भारत के भूगोल से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इनकी पुस्तक में भारतीय भूगोल को तीन भागों में वर्गीकृत कर सांस्कृतिक भूगोल, कृषि भूगोल,और भुआकृति भूगोल के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम में पूर्व कुलपति डॉ रमेश शरण, डॉ मुकुंद चंद मेहता, वित्त पदाधिकारी डॉ अदितेंद्र नाथ शाहदेव, उप कुलसचिव प्रीतम कुमार,परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा, आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, प्रो आरके तिवारी,मेरी शालिनी पी केरकेट्टा,विभागाध्यक्ष, डॉ रामकुमार तिवारी, डॉ बंदना राय भूगोल विभाग के सभी शिक्षक, प्रो सब्या राय, प्रो संध्या राय, राजेश्वर नाथ आलोक, संगीता लाल, सीमा सिन्हा मैत्री, संजय कुमार, किशोर कुमार, मनोज कुमार, जया राज, गरिमा, डॉ ब्रजेश कुमार, प्रो रंजू लाल, डॉ संजय कुमार षड़ंगी, डा सुभाष साहू, डॉ मुकेश उरांव, डॉ जिज्ञासा ओझा मौजूद रहे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ रीता ने किया। वहीं, कार्यक्रम का संचालन डॉ बंदना राय ने किया।