Wednesday, July 30, 2025

डॉ प्रसनजीत बने इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के काउंसिलर

रांची। केओ कॉलेज गुमला के वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ प्रसनजीत मुखर्जी का चयन इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के काउंसिलर के रूप में हुआ है। डॉक्टर मुखर्जी का चयन 3 वर्षों के लिए 2023 से 2026 तक के लिए हुआ है।

बता दें कि सोसाइटी में 3 वर्षों के लिए देश भर के कुल 16 वनस्पतिशास्त्रियों का चयन काउंसिलर के रूप में होता है, जो सोसाइटी के क्रियाकलापों में सहयोग करते हैं। साथ ही राष्ट्रीय आयोजन में अपनी भूमिका निभाते हैं। 2022 में इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के द्वारा आयोजित लखनऊ में राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान डॉ मुखर्जी के नाम का प्रस्ताव पेश हुआ था।

वह बिहार और झारखंड से एकमात्र काउंसिलर हैं। डॉक्टर मुखर्जी का काउंसिलर के रूप में चयन रांची विश्वविद्यालय एवं झारखंड के लिए गर्व का विषय है। इनके चयन पर केओ कॉलेज गुमला के प्राचार्य डॉ अमर ज्योति खलखो, पूर्व वीसी डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ हनुमान शर्मा, डॉ टीके घोष, डॉ ज्योति कुमार, डॉ कामिनी कुमार एवं डॉ एमजी तिवारी ने बधाई दी है।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dhanbad traffic: 1 अगस्त को बदला रहेगा धनबाद का ट्रैफिक

Dhanbad traffic: धनबाद। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर 1 अगस्त का धनबाद शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। ट्रैफिक में ये बदलाव रहेंगेःबरटांड़ बस स्टैंड...

Smriti Irani: जब ‘तुलसी’ बनीं स्मृति ईरानी – शोभा कपूर की नजर से बदला टीवी का इतिहास

Smriti Irani: मुंबई, एजेंसियां। एकता ने बताया कि स्मृति को इस शो में कास्ट करने का श्रेय उनकी मां शोभा कपूर को जाता है।...

Raid on illegal liquor: गिरिडीह में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raid on illegal liquor: गिरिडीह। जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों...

Share Market : लार्सन एंड टुब्रो की मजबूत कमाई से शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty हरे निशान...

Share Market: मुंबई, एजेंसियां। बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हुई। BSE Sensex और Nse Nifty दोनों ही हरे निशान पर...

Tulsi return: तुलसी की वापसी ने जगाईं पुरानी यादें, ‘क्योंकि सास भी…’ के सीजन 2 ने मचाया धमाल

Tulsi return: मुंबई,एजेंसियां। लोकप्रिय टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही एपिसोड...

Jharkhand Housing: झारखंड आवास बोर्ड अब बेचेगा प्लॉट, 5.50 एकड़ में बनेगी आधुनिक रिहायशी कॉलोनी

Jharkhand Housing: रांची। झारखंड आवास बोर्ड अब प्लॉट बेचेगा। राज्य गठन के बाद पहली बार आवास बोर्ड अब लोगों को घर बनाने के लिए...

Mayor in Ranchi: रांची में मेयर पद को लेकर नया विवाद, एसटी और एससी समुदाय के बीच छिड़ी जंग

Mayor in Ranchi: रांची। झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद...

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा नाम, बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी

Ravindra Jadeja: नई दिल्ली,एजेंसियां। रवींद्र जडेजा ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories