Sunday, October 19, 2025

अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर संशय बरकरार

- Advertisement -

लखनऊ, एजेंसियां : गांधी-नेहरू परिवार के सियासी गढ़ रहे रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस की तरफ से गांधी परिवार के सदस्यों की उम्मीदवारी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

पार्टी द्वारा शनिवार को जारी की गई उत्तर प्रदेश की नौ सीट के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में रायबरेली और अमेठी को शामिल नहीं किया गया है।

इससे इन दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने की आस लगाए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का इंतजार और बढ़ गया है।

हालांकि कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय इस बात के लिए आश्वस्त है कि इन दोनों सीट पर नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ही चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा में से कोई ना कोई तो इन दोनों में से किसी सीट पर चुनाव जरूर लड़ेगा।

राय ने कहा, ‘हालांकि हम पार्टी नेतृत्व पर इस बात के लिए लगातार जोर डाल रहे हैं कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाद्रा चुनाव लड़ें।

हम इसके प्रति आश्वस्त भी हैं लेकिन एक बात निश्चित है कि इनमें से कोई एक तो इन दोनों सीट में से किसी एक पर जरूर चुनाव लड़ेगा।’

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने कहा की पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह दिली ख्वाहिश है कि राहुल और प्रियंका अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ें लेकिन इस पर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व को ही लेना है।

इस सवाल पर कि राहुल और प्रियंका के उत्तर प्रदेश के क्रमशः अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने की कितनी संभावना है, राय ने कहा, ‘अगर इन दोनों सीट पर पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं तो इसका मतलब है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर विचार किया जा रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘होली के बाद अमेठी और रायबरेली समेत उत्तर प्रदेश की बाकी आठ सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।’

कांग्रेस ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) के तहत समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है।

पार्टी द्वारा शनिवार रात जारी की गई सूची में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को वाराणसी से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार, कानपुर से आलोक मिश्रा, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य, बाराबंकी से तनुज पुनिया, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह और बांसगांव से सदन प्रसाद को पार्टी का टिकट दिया गया है।

आगे भी पढ़ें

‘इंडिया’ गठबंधन की दिल्ली में 31 मार्च को महारैली

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories