Wednesday, October 22, 2025

Donald Trump: ट्रंप की नई टेक टीम में टिम कुक आउट, जेन्सन हुआंग इन!

- Advertisement -

Donald Trump:

वाशिंगटन, एजेंसियां। एक समय था जब ट्रंप के पहले कार्यकाल में Apple CEO टिम कुक को अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों का मुख्य रणनीतिकार माना जाता था। लेकिन ट्रंप के संभावित दूसरे कार्यकाल में अब यह भूमिका Nvidia के सीईओ जेन्सन हुआंग निभा सकते हैं। AI चिप्स की दुनिया में Nvidia की सफलता ने हुआंग को महज एक टेक लीडर नहीं, बल्कि एक वैश्विक राजनीतिक ताकत बना दिया है।

विश्लेषक डैन आइव्स के मुताबिक

Wedbush के विश्लेषक डैन आइव्स के मुताबिक, AI क्रांति के पीछे Nvidia के चिप्स की अहम भूमिका ने हुआंग को कुक और मस्क दोनों से आगे कर दिया है। हाल ही में हुआंग ने बीजिंग का दौरा कर Nvidia की H20 AI चिप की बिक्री फिर से शुरू करने की घोषणा की, जिस पर पहले अमेरिकी प्रतिबंध लगे थे। माना जा रहा है कि हुआंग की लॉबिंग के चलते ही ट्रंप प्रशासन ने इन प्रतिबंधों में ढील दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजिंग जाने से पहले हुआंग ने वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप से मुलाकात की थी, जिससे उनके बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का संकेत मिलता है।

हुआंग ने UAE

हुआंग ने UAE के साथ बड़ा AI चिप डील भी किया है, जिसमें ट्रंप प्रशासन की मदद से Huawei जैसी चीनी कंपनियों को मात देने की कोशिश की गई है। दूसरी ओर, एलन मस्क और टिम कुक अब ट्रंप प्रशासन से दूरी बनाते दिख रहे हैं। मस्क का ट्रंप से रिश्ता ठंडा पड़ा है और टिम कुक को चीन से मैन्युफैक्चरिंग हटाने में सुस्ती को लेकर आलोचना झेलनी पड़ रही है। हालांकि हुआंग की मौजूदा स्थिति मजबूत है, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि ट्रंप की नीतियों में तेजी से बदलाव होते हैं और सेमीकंडक्टर सेक्टर पर जांच की तलवार भी लटकी हुई है, जिससे Nvidia पर भी असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: ट्रंप ने जापान से ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया, 550 अरब डॉलर का निवेश होगा


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Chitragupta Puja 2025: चित्रगुप्त पूजा पर क्या करें और क्या नहीं? जानें सही नियम और महत्व

Chitragupta Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज के साथ ही चित्रगुप्त पूजा का पर्व...

Gold and silver prices: सोना-चांदी धड़ाम, सोना ₹5,677 गिरा, ₹1.24 लाख पर आया चांदी भी ₹25,000 सस्ती, ₹1.52 लाख...

Gold and silver prices: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से...

Bhai Dooj: इस भाई दूज में प्यार और मिठास से साथ बनाएं ये 5 यूनिक डिजर्ट

Bhai Dooj: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस बार यह त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।...

Madhepura assembly seats: मधेपुरा की चार विधानसभा सीटों पर जेडीयू, राजद और वीआईपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

Madhepura assembly seats: मधेपुरा, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मधेपुरा जिले की चार विधानसभा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को...

CM Nitish Kumar: CM नीतीश गोपालगंज रैली में बोले- “इन सब लोगों की छतों पर सोलर पैनल लगवा देना,...

CM Nitish Kumar: गोपालगंज, एजेंसियां। बिहार चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में दो जनसभाओं को संबोधित किया। पटना...

Bangladesh cricket match: स्पिनरों का दबदबा, ODI में टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज रोमांचक मैच सुपर ओवर में...

Bangladesh cricket match: ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे ODI मैच में क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम...

Municipal elections: रांची में इस बार पार्षद चुनेंगे डिप्टी मेयर

Municipal elections: रांची। रांची नगर निगम में वर्ष 2018 में डिप्टी मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से हुआ था। लोगों ने अपने वोट से...

Shweta Suman: बड़ा झटका, मोहनिया से राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

Shweta Suman: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से उम्मीदें बांधे राजद का बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories