नई दिल्ली,एजेंसियां: देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के पार चला गया है।
ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में लोग शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रहने के लिए लिक्विड डाइट लेना पसंद करते है।
दरअसल, बढ़ती गर्मी के कारण लोग गन्ने का जूस भी पी रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसको ज्यादा मात्रा में भी पी रहे हैं।
ऐसे में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR ने गन्ने के जूस को लेकर गाइडलाइंस जारी की है।
गन्ने के जूस ज्यादा सेवन हेल्थ के लिए हानिकारक : ICMR
जानकारी के मुताबिक ICMR के अपने गाइडलाइंस में कहा कि अगर आप गन्ने के जूस को जरूरत से ज्यादा सेवन करते है तो ये हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा मात्रा में गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होता है। गन्ने के जूस में ग्लाइसेमिक कंटेट भी काफी ज्यादा होता है।
इस कारण डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में डायबिटीज मरीजों को इस जूस से दूरी बना लेनी चाहिए।
अगर कभी पीने का मन है भी तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसको पीना चाहिए।
कितना मात्रा में लें शुगर……?
जानकारी के मुताबिक ICMR ने बताया कि एक व्यस्क व्यक्ति को 24 घंटे में 30 ग्राम से ज्यादा शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसके अलावा 7 से 10 साल के बच्चों के लिए ये मात्रा 24 ग्राम है। आईसीएमआर ने कहा है कि 100 मिलीलीटर गन्ने के जूस में 13 से 15 ग्राम शुगर होता है।
ऐसे में अगर आप ज्यादा गन्ने का जूस पीते हैं तो इससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। लंबे समय तक गन्ने का जूस पीने से डायबिटीज होने का रिस्क रहता है।
जिनको पहले से ही डायबिटीज है उनको गन्ने का जूस नुकसान कर सकता है।
इसे भी पढ़ें