देहरादून: उत्तराखंड की कांग्रेस सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश अग्रवाल ने रविवार को अपने समर्थकों समेत कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
राज्य भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अग्रवाल तथा उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई ।
वह लंबे समय से कांग्रेस में थे। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक भी बनाया था।
शनिवार को लंबे गिले-शिकवों के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। बता दें कि दिनेश अग्रवाल सात बार विधायक का टिकट पाने, मेयर का टिकट पाने और मंत्री भी रह चुके हैं।
इसे भी पढ़ें
श्रीकांत से बहुत उम्मीद है, उनका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है: कश्यप