रांची। क्रिकेट एकेडमी खोलने के नाम पर महेंद्र सिंह धोनी से उनके मित्र मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।
इस मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आज भी इस मामले में सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई चार मई को हुई थी।
चार मई को न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडेय की अदालत ने शिकायतवाद पर सुनवाई करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा था।
इस मामले में अदालत ने आरोपी मिहिर दिवाकर, उनकी पत्नी सौम्या दास और अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ समन जारी किया था।
जिसमें अदालत ने उन्हें स्वयं या अपने वकील के माध्यम से अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था।
15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी की ओर से उनके प्रतिनिधि सीमांत लोहानी ने अक्टूबर 2023 में शिकायतवाद दर्ज कराई गई थी।
इसमें आरोपी अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट के मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के खिलाफ एग्रीमेंट के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।
इसे भी पढ़ें
तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, कल से बच्चों की तलाश में थे परिजन