Thursday, August 28, 2025

सैनिक को जेल भेजे जाने के मामले में DGP ने कोल्हान DIG को दिए जांच के आदेश [DGP ordered Kolhan DIG to investigate the matter of sending a soldier to jail]

- Advertisement -

जमशेदपुर। जुगसलाई थाने में बागबेड़ा के रहने वाले सैनिक सूरज राय और उनके चचेरे भाई विजय राय के साथ हुई अभद्रता, मारपीट और जेल भेजे जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे को आदेश दिया है कि वह मामले की जांच (अनुसंधान) करें। जांच के दौरान जो भी पुलिसकर्मी इस मामले में दोषी पाए जाते हैं। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सैनिक कानून तोड़े तो आर्मी यूनिट को सौंपेः

डीजीपी ने सैनिक को जेल भेजने की घटना पर कहा कि देश का सैनिक जेल जाए यह दुख का विषय है। यह नहीं होना चाहिए। अगर कोई फौजी कानून तोड़ता है तो पुलिस को चाहिए कि नजदीक के आर्मी यूनिट को इसकी सूचना दें और सैनिक को आर्मी यूनिट को सौंप दें। सेना अपने नियमों के अनुसार सैनिक पर कार्रवाई करेगी

अखनूर में हवलदार के पद पर तैनात हैं सूरज रायः

सूरज राय कश्मीर के अखनूर में सेना के हवलदार के पद पर तैनात हैं। विजय राय उनके चचेरे भाई हैं। सूरज राय के परिजनों का आरोप है कि जुगसलाई थाने की गाड़ी चलाने वाले छोटू नाम के युवक से विजय राय का विवाद हुआ था।

पुलिस ने 14 मार्च को विजय राय को जुगसलाई थाना बुलाया था। मामले की जानकारी लेने के लिए सूरज राय भी उनके साथ चले गए। सूरज राय को देखते ही पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए। सूरज राय और विजय राय के साथ थाने में अभद्रता की गई। परिजनों का आरोप है कि सूरज राय के साथ मारपीट भी की गई। बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया था। हालांकि मंगलवार को सूरज राय जमानत पर छूट गए हैं।

इसे भी पढ़ें

डीजीपी नियुक्ति मामले में दायर अवमानना याचिका की सुनवाई अब 25 को

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Rahul Gandhi: सीतामढ़ी, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और विपक्षी दलों की वोट अधिकार यात्रा रंग पकड़ चुका है। इस यात्रा...

JSSC-CGL case: पेपर लीक के नाम पर हुई ठगी

JSSC-CGL case: रांची। सीआइडी की जांच में खुलासा हुआ है कि JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि पेपर लीक के नाम...

Fake job scam busted: फर्जी नौकरी घोटाले का भंडाफोड़, 179 युवक-युवतियां मुक्त: 4 गिरफ्तार

Fake job scam busted: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में फर्जी नौकरी मामले का भंडाफोड़ हुआ है। यहां युवाओं से 25-25 हजार रुपये की वसूली...

Testimony begin: विधायक सरयू राय के खिलाफ गवाही शुरू

Testimony begin: रांची। पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में एमपी-एमएलए मामले के विशेष न्यायिक...

Vidhan Sabha: विधानसभा का मानसून सत्रः सदन शुरू होते ही नारेबाजी, कार्यवाही स्थगित

Vidhan Sabha: रांची। झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र का गुरुवार को आखिरी दिन है। बीते दिनों चले सदन की कार्यवाही की तरह ही आज...

Beggar-free state: मिजोरम बना देश का पहला भिखारी-मुक्त राज्य, विधानसभा में बिल पास

Beggar-free state: आइज़ोल, एजेंसियां। मिजोरम विधानसभा में बुधवार को 'भिक्षावृत्ति निषेध विधेयक, 2025' को पारित कर दिया गया, जिसका उद्देश्य राज्य को भीखमुक्त बनाना...

Hafizul Hasan: मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, गंभीर स्थिति में पारस अस्पताल में भर्ती हो चुकी है ओपन...

Hafizul Hasan: रांची। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती...

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में वेल हंगामा, प्रश्नकाल विफल, सत्र रोका गया

Jharkhand Assembly: रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन खुलते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने वेल में हंगामा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories