Monday, October 20, 2025

CM Vijay Sinha: बिहारः डिप्टी CM विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को दी नोटिस भेजने की चेतावनी

- Advertisement -

CM Vijay Sinha:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनका पुराना रिकॉर्ड है, वे पहले खेल के मैदान से भाग चुके हैं और अब हार की आशंका से चुनावी मैदान से भी भागने को तैयार हैं।

गलत बयानी का लगाया आरोपः

विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर उनकी उम्र को लेकर गलतबयानी का आरोप लगाते हुए कहा, “मैं उन्हें नोटिस भेजने जा रहा हूं। तेजस्वी ने मुझ पर गलत आरोप लगाए हैं। वे राष्ट्रहितैषी नहीं हैं और लोकतंत्र के खिलाफ हैं। अगर उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा होता, तो वे चुनाव बहिष्कार की बात नहीं करते। हार तय देखकर ये लोग चुनाव से भाग रहे हैं। जनता इन्हें सबक सिखाएगी।”

संविधान पर भरोसा न करने वालों पर कार्रवाई की मांगः

डिप्टी CM ने कहा कि जो लोग संविधान पर भरोसा नहीं करते, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगाकर राजनीति करने और नियम-कानून की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।

भीखू भाई के वोटर लिस्ट में नाम पर सफाईः

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के नाम बिहार के वोटर लिस्ट में शामिल होने के सवाल पर सिन्हा ने कहा, “एक राष्ट्र, एक चुनाव की बात चल रही है। अगर कोई व्यक्ति किसी स्थान पर लंबे समय से रह रहा है, तो उसे वहां वोट डालने का अधिकार है। यह कानून के दायरे में है।”

तेजस्वी की डिग्री और उम्र पर सवालः

तेजस्वी द्वारा अपनी उम्र को लेकर उठाए गए सवाल पर सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा, “तेजस्वी अपनी डिग्री दिखाएं और बताएं कि उसमें उनकी उम्र क्या दर्ज है। मैं उनके झूठे आरोपों के लिए नोटिस भेजूंगा।”

इसे भी पढ़ें

Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस का वादा, महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह मिलेगा ₹2500

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories