रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के राजभवन में इस्तीफा सौंपने के बाद से दूसरी तबादला की सूची भी जारी हो गई है।
इस बार आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
बदले गए अधिकारियों में देवघर नगर निगम के आयुक्त योगेंद्र प्रसाद को अपर उपायुक्त, जमशेदपुर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, अपर उपायुक्त, जमशेदपुर रोहित सिन्हा को नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम बनाया गया है।
इसके अलावा लातेहार एसडीओ कौशल कुमार को दुमका, जबकि दुमका एसडीओ अजय कुमार रजक को लातेहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड सरकार के 9 अफसरों का ट्रांसफर, Sports Director सुशांत गौरव नपे