Jharkhand assembly:
रांची। शुक्रवार से झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। सत्र के पहले ही दिन सदन में दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठी। सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाए। साथ ही उन्होंने गुरुजी की संघर्ष गाथा और जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की।
झामुमो-कांग्रेस भी कर रहे मांगः
इससे पहले कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा अलग-अलग मंचों पर गुरुजी को भारत रत्न दिये जाने की मांग कर चुके हैं। बीते गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरकार के समक्ष मांग रखी है कि गुरुजी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन से पारित करा कर केंद्र सरकार को भेजा जाये।
इसे भी पढ़ें
Jharkhand assembly: विधानसभा में पेश होंगे शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिल