Monday, July 7, 2025

केजरीवाल की गिरफ्तारी : आप विधायकों के विरोध के बीच दिल्ली विधानसभा कुछ समय के लिए स्थगित

नयी दिल्ली, एजेंसियां : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने बुधवार को विधानसभा में विरोध जताया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को शुरू होने के कुछ देर बाद 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

सत्र की बैठक शुरू होने से पहले आप विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना दिया और केजरीवाल की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी जिस पर ‘‘ मैं भी केजरीवाल’’ और ‘‘मोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल’’ जैसे नारे लिखे हुए थे।

आतिशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज आप के सभी विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। देश के इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है और वह भी राष्ट्रीय चुनाव से ठीक पहले।’’

केजरीवाल को पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने, अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।

मुख्यमंत्री ने गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है।

इसे भी पढ़ें

भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने को लेकर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img