आज 3.30 बजे होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण
रांची। झारखंड विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के बाद हेमंत कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।
दोपहर साढ़े तीन बजे राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन के बिरसा मंडप में दोपहर बाद 3 बजकर 30 मिनट पर मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
इसी बीच सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि महगामा विधायक दीपिका पांडेय मंत्रीपद की शपथ लेने वाली हैं।
वहीं दीपिका पांडेय सिंह की एंट्री के साथ ही यह कहा जा रहा है कि बादल पत्रलेख से मंत्रीपद ले लिया गया है।
इसे भी पढ़ें