नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने पहले बेबी को जन्म दिया है।
6 दिन पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट शेयर कर अनाउंस किया था कि वो एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं।
हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी लाडली को लेकर कोई खास जानकारी शेयर नहीं की है। न तो रणवीर और दीपिका की बेटी का चेहरा देखने को मिला है और न उसका नाम अभी तक सामने आया है।
दीपिका ने बदला बायो
लेकिन अब दीपिका ने बेटी को जन्म देते ही अपने सोशल मीडिया पर एक खास बदलाव कर दिया है। अब ये बदलाव क्या है ये भी जान लेते हैं।
बता दें, ये बदलाव जो अब दीपिका ने किया है वो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिला है। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म के बाद ही अपने इंस्टाग्राम के बायो में एक खास बदलाव किया है।
दीपिका का बायो अब उनकी लाइफ का एक खास अपडेट दे रहा है। साथ ही इस बायो में बेबी को लेकर भी जानकारी मिली है।
अब क्या कहता है दीपिका का लेटेस्ट बायो?
बता दें, दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट बायो में लिखा है, ‘फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट।’ यानी अब वो पूरा दिन बस बेबी को ही संभालती रहती हैं।
दीपिका की जिंदगी बेबी के ही इर्द-गिर्द गुजर रही है। मॉम बनते ही दीपिका पादुकोण पूरी तरह से मॉम ड्यूटी में लग चुकी हैं।
उन्हें बार-बार बेबी को फीड करवाकर उसे सुलाना पड़ता है और अब कुछ दिन तक यही पैटर्न चलने वाला है। ऐसे में दीपिका को अपनी नींद को त्याग कर बेबी का ध्यान रखना होगा।
इसे भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म