Wednesday, July 30, 2025

रामगढ़ उपचुनाव तय करेगा दीपक प्रकाश का भविष्य

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का कार्यकाल बीते 25 फरवरी को पूरा हो गया। परंतु अब राज्य में बीजेपी के अध्यत्र को लेकर संशय बरकरार है। बीजेपी मुख्यालय से लेकर पूरे प्रदेश और हर मंडल में यही चच्रा है कि दीपक प्रकाश अपने पद पर बने रहेंगे या कोई नया आयेगा।

रामगढ़ में खूब गरजे दीपक

इधर अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में दीपक प्रकाश हेमंत सरकार पर कुछ ज्यादा ही हमलानर दिखे। उनकी यह कशिश रही कि वह अपने इन हमलों से चर्चा में बने रहे।

हालांकि उनकी इस पारी के अंत में उन्हें रामगढ़ उपचनाव का सहारा भी मिला। उन्होंने भी इसे  भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने भाषणों में हेमंत सरकार पर जमकर शब्दों के तीर चलाये।

प्रदेश लेकर मंडल तक संशय

चर्चा यह भी है कि रामगढ़ उप चुनाव को लेकर ही प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर बीजेपी चुप है। लोग कयास यह भी लगा रहे हैं कि रामगढ़ उपचुनाव का रिजल्ट ही दीपक प्रकाश के भविष्य का फैसला कर सकता है।

यदि रिजल्ट बीजेपी के पक्ष में रहा, तो संभवत: दीपक प्रकाश के कार्यकाल को विस्तार मिल जाये। दूउनकी सरी पारी के भी कयास लगाये जा रहे हैं। परंतु यदि सबकुछ बीजेपी के अनुकूल नहीं रहा, तो राज्य को नया भाजपा अघ्यक्ष मिल सकता है।

नहीं दिखा सके जलवा

वैसे देखा जाये, तो बतौर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खाते में भंजाने को कुछ खास नहीं है। उनके कार्यकाल में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिसे उनकी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सके।

इस दौरान राज्य में जितने भी उपचुनाव हुए। सभी में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। मांडर, दुमका, मधुपुर, हेरमो आदि जगहों पर भाजपा को पटखनी ही मिली।

पूरी बीजेपी ही पीएम मोदी के नाम पर चल रही है। इस  पूरे तीन साल में मुद्दे तो कई सामने आये, पर बीजेपी एक भी बड़ा आंदोलन खड़ा नहीं कर सकी। चाहे, छात्रों, नौजवानों या बेरोजगारों का मामला हो या भ्रष्टाचार का। इन सभी पर बीजेपी बैकफुट पर ही रही।

तमाम मुद्दों और मामलों पर बीजेपी में वापस लौटे बाबूलाल मरांडी जरूर हमलावर दिखे। पर बीजेपी कोई आंदोलन नहीं खड़ा कर सकी।

कुल मिला कर यही कहा जा सकता है कि  इन 3 वर्षों के दौरान दीपक से भाजपा को कोई प्रकाश नहीं मिल पाया।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saavan: सावन में शिव के 108 नामों का करें जाप, हर संकट होगा समाप्त!

Saavan: नई दिल्ली, एजेंसियां। सावन का पावन महीना भगवान शिव की उपासना और कृपा प्राप्ति का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। सावन 2025...

Bihar bus: बिहार की बसों में अब आगे की 4 सीटें महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित

Bihar bus: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने महिला यात्रियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

मॉनसून का प्रकोप: हिमाचल से लेकर मध्य प्रदेश तक तबाही का मंजर

Monsoon fury: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश...

Nitish Kumar masterplan: नीतीश कुमार का मास्टरप्लान: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को मात देने की तैयारी!

Nitish Kumar masterplan: पटना, एजेंसियां। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में केवल तीन महीने का समय बाकी है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

TVF Pitchers: टीवीएफ की ‘पिचर्स’ ने IMDb पर 9.1 रेटिंग से मचाया धमाल, बिना ड्रामा के दिल छूने वाली...

TVF Pitchers: मुंबई, एजेंसियां। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और कुछ शोज ने दर्शकों के दिलों में...

PM Modi: नेहरू का नाम लेते ही बिफरी कांग्रेस, बोली- पीएम मोदी और शाह को है ‘OCD’

PM Modi: नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री...

AG Co-operative: CID ने शुरू की एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी जमीन घोटाले की जांच

AG Co-operative: रांची। झारखंड सीआइडी ने एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू में जमीन घोटाला और धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज...

Gambhir: भारत के हेड कोच और क्यूरेटर के बीच बहस, ओवल की पिच को लेकर खुश नहीं हैं गंभीर

Gambhir: इंग्लैंड से 5वां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन, एजेंसियां। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को द ओवल क्रिकेट स्टेडियम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories