Sunday, October 19, 2025

नेताओं के बीच विचारधारा में गिरावट लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं : नितिन गडकरी

- Advertisement -

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को अवसरवादी नेताओं के सत्ताधारी दल से जुड़े रहने की इच्छा पर चिंता जताई और कहा कि ‘‘विचारधारा में इस तरह की गिरावट’’ लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसे भी नेता हैं जो अपनी विचारधारा पर दृढ़ हैं लेकिन उनकी संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है

किसी का नाम लिए बिना गडकरी ने कहा, ‘‘मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, एक बात तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती।’’

मंत्री यहां लोकमत मीडिया समूह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें सांसदों को उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमारी बहसों और चर्चाओं में मतभेद हमारी समस्या नहीं है। हमारी समस्या विचारों की कमी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोग भी हैं जो अपनी विचारधारा के आधार पर दृढ़ विश्वास के साथ खड़े हैं लेकिन इस तरह के लोगों की संख्या घट रही है। और विचारधारा में गिरावट, जो हो रही है, लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘न तो दक्षिणपंथी और न ही वामपंथी, हम जाने-माने अवसरवादी हैं, कुछ लोग ऐसा लिखते हैं। और सभी सत्तारूढ़ दल से जुड़े रहना चाहते हैं।’’

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर और बीजू जनता दल के राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली और माकपा के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास को सर्वश्रेष्ठ नए सांसद का पुरस्कार मिला।

समारोह में भाजपा सांसद मेनका गांधी और समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर और भाजपा सांसद सरोज पांडे को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का पुरस्कार मिला।

इसे भी पढ़ें

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद जनता से लूट जारी है: जयराम रमेश

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा सीट पर विवाद: VIP के उपाध्यक्ष टिकट नहीं मिलने पर दिया इस्तीफा, मुकेश सहनी पर...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा, एजेंसियां। वीआईपी (वीआईपी) पार्टी में टिकट विवाद ने बड़ा तनाव पैदा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पुर्वे ने...

Deepika Pandey: भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, झारखंड मंत्री दीपिका पांडे ने किया समर्थन

Deepika Pandey: भागलपुर,एजेंसियां। बिहार महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भारी...

Pakistan airstrike Taliban: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में आठ अफगान क्रिकेटरों की मौत, तालिबान ने बदला लेने की दी चेतावनी

Pakistan airstrike Taliban: काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान के पतिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में आठ क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य...

Dhaka airport cargo terminal: ढाका एयरपोर्ट पर कार्गो टर्मिनल में लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटें रद्द

Dhaka airport cargo terminal: ढाका,एजेंसियां। हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से हवाई अड्डा आपात स्थिति में...

Mathura Banke Bihari temple: 54 साल बाद खुला मथुरा के बांके बिहारी मंदिर का खजाना

Mathura Banke Bihari temple: मथुरा, एजेंसियां। मथुरा के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर का खजाना आज करीब 54 साल बाद खोला गया। यह खजाना 1971...

Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोरखालैंड मध्यस्थ नियुक्ति पर जताई आपत्ति, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Mamata Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। गोरखालैंड मुद्दे को लेकर केंद्रीय सरकार द्वारा मध्यस्थ नियुक्त किए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा...

Dhanteras 2025: इन प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों में करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, पाएं स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद

Dhanteras 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन है। यह पर्व...

Dhanteras 2025: इन लक्ष्मी मंदिरों में करें पूजा, घर आएगा धन और खुशहाली

Dhanteras 2025: नई दिल्ली। धनतेरस, दीपावली का पहला शुभ दिन, धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories