Monday, October 20, 2025

पलामू में उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में शामिल अभ्यर्थी की मौत, हॉस्पिटल में थी अव्यवस्था [Death of a candidate participating in the race for excise constable recruitment in Palamu, there was chaos in the hospital]

- Advertisement -

पलामू। झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ चल रही है। पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर भी दौड़ का आयोजन किया गया है। बुधवार को 60 अभ्यर्थी बेहोश हो गये थे।

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से दो की हालत गंभीर थी, जिसे रिम्स रेफर कर दिया गया था। इसके बाद गुरुवार को भी 25 अभ्यर्थी बेहोश हो गए थे।

सबको इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसी क्रम में गुरुवार की शाम एक बेहोश अभ्यर्थी की मौत हो गई।

मृतक अभ्यर्थी कहां का रहने वाला है उसकी पहचान नहीं हो पाई है। अधिकतर बेहोश होने वाले अभ्यर्थी बिहार के गया और छपरा के इलाके के रहने वाले हैं। एक अभ्यर्थी की याददाश्त चली गई है।

फर्श पर लिटाकर चढ़ाया जा रहा स्लाइन

मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन के तरफ से पुलिस को सूचना दी गई है कि एक बेहोश अभ्यर्थी की मौत हुई है।

मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। मेदिनीराय मेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बेहोश अभ्यर्थी को जानवरों की तरह फर्श पर लिटा दिया गया था।

फर्श पर ही स्लाइन चढ़ाया जा रहा था। कई अभ्यर्थियों को देखने वाला कोई भी मेडिकल स्टाफ नहीं था।

इमरजेंसी वार्ड में रस्सी के सहारे अभ्यर्थी को स्लाइन लाइन चढ़ाई जा रही थी। जुगाड़ के सहारे स्लाइन चढ़ाने का हाल पलामू प्रमंडल के सबसे बड़े अस्पताल का था।

22 अगस्त को भी एक अभ्यर्थी की हुई थी मौत

इससे पहले 22 अगस्त को भी गिरिडीह के सरिया के केशवारी गावं निवासी पिंटू रजक की मौत जादूगोड़ा के स्वासपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए हो रही दौड़ के दौरान हो गई थी।

घटना के समय पिंटू करीब 10 किमी की दौड़ लगा चुके थे। इसी बीच सांस फूलने से जमीन पर गिर पड़े।

उपचार के लिए पिंटू को उप स्वास्थ्य केंद्र केंदाडीह ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया। एमजीएम के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

22 अगस्त को ही हजारीबाग जिला के महेश महतो भी बेहोश हो गये थे। जिसके बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां उनकी हृदयघात से मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 60 से अधिक बेहोश, पलामू के अस्पताल मे फर्श पर पड़े हैं दर्जनों अभ्यर्थी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories