रांची, एजेंसियां। तमाड़ थाना क्षेत्र में आज सुबह नहर के किनारे युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
इनकी पहचान. 22 वर्षीय प्रह्लाद लोहरा और 18 वर्षीय संगीता कुमारी के रूप में दोनों की शिनाख्त हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते थे, लेकिन घरवाले उनके इस रिश्ते पर राजी नहीं थे।
युवक और युवती दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। पिछले चार वर्षों से दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले नाखुश थे।
परिवार वालों को दोनों के प्रेम कहानी की जानकारी थी, लेकिन अलग अलग जाति होने के कारण दोनो की शादी नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण युवक और युवती डिप्रेशन में थे।
घटना की बुंडू डीएसपी रतिभान सिंह ने पुष्टि की है. उन्होंने एक युवक और युवती के शव मिलने की पुष्टि की है। साथ ही डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन उनके परिवार के लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिसकी वजह से दोनों काफी तनाव में थे।
डीएसपी ने बताया कि फिलहाल दोनो के शवों को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद पूरे मामले पर खुलासा संभव है।
इसे भी पढ़ें
15 मार्च को राजनाथ सिंह आएंगे चतरा, करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक