रांची। डेली मार्केट के थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर हत्या की घटना में लापरवाही बरतने का आरोप है।
जिसके बाद एसएसपी चंदन सिन्हा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि शनिवार को रांची के मेन रोड में दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी।
अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए बजरुद्दीन उर्फ छोटू को गोली मार दी थी। छोटू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार में खरीदारी करने गया था।
इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। छोटू बुरी तरह से घायल हुआ था। जिसके बाद रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें