Dhoni playing:
रांची। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में महेंद्र सिंह धोनी खेलने को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज और पांच बार टीम को चैंपियन बनाने वाले धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में बताया कि वे दिसंबर 2025 तक इस बारे में अपना फैसला लेंगे। धोनी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं। मेरे पास अभी फैसला लेने के लिए वक्त है। मैं कुछ महीने और सोचूंगा और फिर निर्णय लूंगा।”
धोनी का प्रदर्शन
धोनी ने IPL 2023 में CSK को जीत दिलाने के बाद मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद IPL 2024 और 2025 में खेलते हुए वे ज्यादातर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते दिखे और उनकी रनिंग पहले जैसी नहीं रही। IPL 2025 में, जब टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए, तो धोनी ने फिर से कप्तानी संभाली, लेकिन टीम का प्रदर्शन इस बार निराशाजनक रहा और CSK अंकतालिका में सबसे नीचे रही।अब धोनी और ऋतुराज मिलकर चेन्नई में IPL 2026 के लिए रणनीति बना रहे हैं। फैंस उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला दिसंबर में होगा।
इसे भी पढ़ें
IPL 2025 के दौरान तंबाकू और शराब के विज्ञापनों पर लग सकता है प्रतिबंध