रांची। रांची से लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में जनसभा हुई। इसमें बड़ी संख्या में बीजेपी, आजसू, जेडीयू के समर्थक भी पहुंचे।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इसमें शामिल हुए। रांची लोकसभा क्षेत्र की 6 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा और आजसू के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।
जनसभा के बाद जुलूस की शक्ल में सभी रांची समाहरणालय जायेंगे, जहां संजय सेठ नामांकन करेंगे।
इसे भी पढ़ें