Wife and daughter: बीवी और बेटी ने गला दबाकर की पति की हत्या

2 Min Read

Wife and daughter:

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज क्षेत्र के सिंघनापुर गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की पुष्टि की।

क्या है मामला

मृतक राजेश कुमार का शव गुरुवार सुबह घर के पास लहूलुहान हालत में पाया गया। शुरुआत में उसकी पत्नी कामिनी ने पुलिस को शराब के नशे में गिरने से मौत होने की जानकारी दी। लेकिन गले में निशान और आंख पर चोट के कारण पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाया। मृतक के ममेरे भाई संतोष बाबू की तहरीर पर मां-बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

हत्या का कारण:

राजेश कुमार अपनी पत्नी कामिनी और बेटी काजल की हरकतों को लेकर परेशान थे। पत्नी और बेटी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए वह रोजाना उन्हें टोकते थे। कामिनी ने आरोप लगाया कि वह अपनी पांच बीघा जमीन बेचकर पैसे देने के लिए दबाव डाल रही थीं। 29 जुलाई को भी पत्नी और बेटी ने राजेश को पीटा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के लिए मलिहाबाद ले जाया गया।

मृतक के बड़े बेटे आशीष ने भी पिता के साथ हुई हरकत को सही नहीं समझा और छह दिन पहले मुंबई जाने का बहाना बनाकर पिता को घर पर रोक लिया था। राजेश के चार बच्चे – आशीष, प्रिंस, काजल, और सेजल हैं। अब मां और बड़ी बहन पर हत्या का आरोप होने के बाद बच्चों की परवरिश पर संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल पुलिस इन बच्चों का सहारा बन चुकी है, और मुंबई से बड़े भाई के आने के बाद ही उनकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें

Saurabh Rajput murder case: सौरभ की हत्या के मामले में नया मोड़, मुस्कान के परिवार ने किया बड़ा खुलासा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं