Rape in Bihar:
पटना, एजेंसियां। बिहार के बेगूसराय में एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां चाचा ने अपनी 8 साल की भतीजी के साथ हैवानियत की है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर में सो रही थी, इसी दौरान चाचा कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Rape in Bihar: पीड़िता का चल रहा इलाजः
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर डंडारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें
Gang raped in Hazaribagh: हजारीबाग में 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप