Rajasthan farmers riot
जयपुर एजेंसियां। राजस्थान के हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में गुरुवार को तनाव और बढ़ गया है। कांग्रेस नेताओं और किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
30 परिवार घर छोड़कर भागेः
गुरुवार सुबह से किसानों का प्रदर्शन स्थल के पास के गुरुद्वारे में पहुंचना शुरू हो गया है। आज भी जिले के टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट बंद है। वहीं, फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार घर छोड़कर भाग गए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने काटा बवालः
बीते बुधवार (10 दिसंबर) को किसानों ने जिले के राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी। अंदर घुसे प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस में भी आग लगा दी। इसके बाद पुलिस-किसानों में जमकर पत्थरबाजी हुई।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागेः
इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले ऊ दागे। लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने से गुस्साए किसानों ने 14 गाड़ियों को फूंक दिया। कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को भी लाठीचार्ज में सिर पर चोट लगी है। हिंसा में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
वहीं, तनाव के चलते इस एरिया में स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट बंद रहे।







